गरीब बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा के लिए
गरीब बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा के लिए लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा आयुष जैव विविधता संरक्षण प्रौद्योगिकी एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने आई.ए.एस. वाइव्ज़ एसोसिएशन को पांच लाख रूपये का चेक भेंट किया।
आई.ए.एस. वाइव्ज़ एसोसिएशन गरीब बच्चों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, हृदय रोग जैसा महंगा इलाज करने में असमर्थ उनकी सहायता करती है। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री अनूप मिश्रा एसासिएशन के इस कार्य से अत्यधिक प्रभावित हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग संस्थान इंदौर की ओर से पांच लाख रूपये देने की घोषणा गत दिनों एसोसिएशन के कार्यक्रम में की थी। आज उन्होंने घोषणानुसार चेक एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ममता मेहता को भेंट किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की सचिव श्रीमती निशात अख्तर, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा रायज़ादा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू रावत, संयुक्त सचिव श्रीमती ममता मिश्रा एवं श्रीमती नज़त खान उपस्थित थी।
0 comments:
Post a Comment