Pages


Top Stories

Saturday, January 30, 2010

रेल्वे विश्राम गृह को भूमि आवंटन की स्वीकृति

मंत्रि परिषद के निर्णय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रि परिषद की बैठक में आज सासन पॉवर लिमिटेड को आवंटित कोल ब्लॉक मुहेर एवं मुहेर अमलोरी परियोजना से विस्थापितों के पुर्नवास व बुनियादी संरचना के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने, सिंगरोली जिले के ग्राम अमिलिया की शासकीय भूमि महान कोल लिमिटेड को आवंटित करने और उमरिया जिले के ग्राम ताला में रेल्वे विश्राम गृह के निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।मंत्रि परिषद ने निर्णय लिया है कि सासन पॉवर लिमिटेड को कोयला आपूर्ति करने के लिए आवंटित कोल ब्लॉक मुहेर एवं मुहेर अमलोरी विस्तार परियोजना के लिए पुनर्वास हेतु ग्राम अमलोरी की शासकीय कुल किता 16 रकबा 9.749 हेक्टेयर का आवंटन किया जाए। यह आवंटन वर्ष 2009-10 कीगाईड लाइन के अनुसार मूल्यांकन एवं गैर कृषि प्रयोजन हेतु पूर्ण बाजार मूल्य एवं वाणिज्यिक भू-भाटक पर किया जाए।

मंत्रि परिषद ने सिंगरौली जिले के ग्राम अमिलिया में महान कोल लिमिटेड को कुल किता 11, कुल रकबा 2.68 हेक्टेयर शासकीय भूमि कोयला उत्खनन के लिए वर्ष 2009-10 की गाईड लाइन अनुसार मूल्यांकन कर औद्योगिक प्रयोजन हेतु पूर्ण बाजार मूल्य एवं औद्योगिक वार्षिक भू-भाटक पर आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

मंत्रि परिषद ने डिवीजनल इंजीनियर उमरिया (उत्तर) एस.ई.सी., रेल्वे बिलासपुर को ग्राम ताला, तहसील मानपुर जिला उमरिया में एक एकड़ भूमि रेल्वे विश्राम गृह निर्माण के लिए आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio