Pages


Top Stories

Friday, January 8, 2010

अन्नपूर्णा योजना का लाभ 50 हजार किसानों को

 बीज के बदले अनाज फसलों के उन्नत बीज
प्रदेश में प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसान कल्याण विभाग द्वारा मदद उपलब्ध करायी जा रही है।


विभाग की अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लघु एवं सीमांत कृषकों को उनके द्वारा दिये गये बीज के बदले अनाज फसलों के उन्नत बीज एक हेक्टेयर की सीमा तक प्रदाय किये जा रहे हैं। 
इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष किसानों को अब तक 17 हजार 833 क्विंटल बीज वितरण किया जा चुका है। इस योजना का लाभ अब तक 50 हजार से अधिक कृषकों को दिलाया गया है। पिछले वर्ष इस योजना का लाभ एक लाख से अधिक किसानों को दिलाया गया था और इस पर लगभग पौने पांच करोड़ रूपये की राशि व्यय की गयी थी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio