जवाहर नगर सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्यों के लिये नववर्ष का उपहार
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आज इन्दौर में जवाहर नगर सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्यों के लिये नववर्ष का उपहार और खुशियों का पैगाम लेकर आये। इन्दौर में आयोजित एक समारोह में दौरान नितेश लढ़ढा, संजय तेजवानी, अनुराग गुप्ता, रितेश राठी, अनुराग पाल सहित जवाहर नगर सहकारी गृह निर्माण संस्था के 28 सदस्यों को भूखण्डों के आवंटन पत्र सौंपे। इन सदस्यों को योजना क्रमांक 97 के भाग 4 में प्लाट आवंटित किये गये हैं।
समिति के सदस्यों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन द्वारा गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के विरूद्ध चलाई गयी मुहिम का ही परिणाम है कि तीन वर्ष में ही हमें अपने भूखण्ड का आवंटन पत्र मिल गया वरना कई लोग तो बूढ़े हो गये जिन्हें प्लाट नहीं मिले। अब प्लाट मिलने की उम्मीद बंधी है। उन्होंने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित प्रशासन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।सदस्यों ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व से जवाहर नगर गृह निर्माण संस्था के सदस्य बनने के बाद से उन्होंने लगभग 3 लाख 30 हजार रूपये अदा कर दिये थे। किन्तु तरह तरह की समस्यायें बता कर प्लाट आवंटन में देरी की जाती रही। हम सदस्यों ने भी अन्य लोगों की तरह प्लाट मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री, संभागायुक्त और पुलिस प्रशासन द्वारा विगत 6 माह से की जा रही समितियों के जांच और पात्र हितग्राहियों का निर्धारण होने से यह उम्मीद जागी है कि लोगों के अपने घर का सपना अब साकार रूप ले रहा है।
उल्लेखनीय है कि जवाहर नगर सहकारी गृह निर्माण संस्था के लगभग 40 सदस्य पैसा जमा कर प्लाट आवंटन का इंतजार कर रहे थे। पूरी जांच पड़ताल के बाद सहकारिता विभाग द्वारा संस्था की वरिष्ठता सूची तैयार कर 28 पात्र सदस्यों की सूची प्राधिकरण को भेज दी गयी थी। इन पात्र सदस्यों में से सांकेतिक रूप से पांच सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा प्लाट आवंटन के प्रमाण पत्र सौप दिये गये।

0 comments:
Post a Comment