Pages


Top Stories

Wednesday, December 30, 2009

रबी मौसम में विद्युत वितरण कम्पनियों के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध

जले तथा खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने के  काम  तेजी
रबी मौसम में वितरण ट्रांसफार्मर्स की इन्वेंटरी बिल्ट की गई है। जले तथा खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनियों के पास साढ़े चार हजार वितरण ट्रांसफार्मर अतिरिक्त रूप से उपलब्ध हैं।
इनमें से मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पास तीन हजार वितरण ट्रांसफार्मर, मध्यप्रदेश पश्चिम विद्युत वितरण कम्पनी के पास एक हजार तथा मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पास 500 वितरण ट्रांसफार्मर अतिरिक्त रूप से उपलब्ध हैं।
तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों को ऊर्जा विभाग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि आवश्यकता पड़ने पर पूर्व तथा पश्चिम क्षेत्र की कम्पनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी से ट्रांसफार्मर आहरण कर सुचारु रूप से विद्युत प्रदाय करे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio