जनवरी का कार्य फरवरी में होगा, निर्धारित समय पर ही पूर्ण होगा कार्य
मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी गणना का कार्य त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों के कारण स्थगित कर दिया गया है। गणना के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनवरी माह में द्वितीय चरण प्रशिक्षण के बाद 18 से 23 जनवरी के बीच वन्य प्राणी गणना से सम्बन्धित वास्तविक आंकड़े संकलित किये जाने थे। यह कार्य अब 10 से 16 फरवरी की अवधि में सम्पादित किया जायेगा।मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) डॉ. शिवेन्दु श्रीवास्तव ने बताया है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, भारत शासन नई दिल्ली के निर्देशानुसार 4 वर्षो में होने वाली वन्यप्राणी गणना का कार्य वर्ष 2009-10 में प्रारंभ किया गया है।
इसके अंतर्गत सर्वप्रथम रणथंभौर टाइगर रिजर्व, राजस्थान में मध्यप्रदेश राज्य स्पीयर हेड टीम के सदस्यों का 21 से 23 अक्टूबर तक प्रशिक्षण हुआ। इसके उपरांत माह नवम्बर एवं दिसम्बर में स्पीयर हेड टीम के सदस्यों ने वृत्त स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर अधिकारियों से बीट गार्ड तक के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया और वास्तविक गणना के जैसे छद्म अभ्यास करते हुए आंकड़े एकत्र किये गये।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे राज्य में गणना के दौरान एकत्रित आंकड़ों को निर्धारित कार्यक्रमानुसार कान्हा टाइगर रिजर्व में संकलित कर विश्लेषण हेतु भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून को 31 मार्च, 2010 तक भेज दिया जायेगा।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे राज्य में गणना के दौरान एकत्रित आंकड़ों को निर्धारित कार्यक्रमानुसार कान्हा टाइगर रिजर्व में संकलित कर विश्लेषण हेतु भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून को 31 मार्च, 2010 तक भेज दिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment