Pages


Top Stories

Tuesday, December 29, 2009

मप्र में रबी सीजन में 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोनी का अनुमान

बारिश से रबी का रकबा लगभग 10 लाख हेक्टेयर बढ़ जाने का अनुमान
प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में बोनी का कार्य लगभग समाप्त हो गया है। किसानों द्वारा अब तक 93.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की जा चुकी है। कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अक्टूबर-नवम्बर एवं दिसम्बर माह में हुई बारिश से रबी का रकबा लगभग 10 लाख हेक्टेयर बढ़ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रदेश में पूर्व में कम वर्षा होने के कारण 84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोनी किये जाने की संभावना व्यक्त की गयी थी। इस वर्ष 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी का रकबा पिछले तीन वर्षों के मुकाबले 8 से 10 लाख हेक्टेयर अधिक है। यह जानकारी पिछले दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रंजना चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दी गयी।
प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के मुकाबले रबी सीजन में 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अधिक बोनी। 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का अनुमान
किसानों को रबी सीजन में उनकी मांग के अनुरूप 11.89 लाख मेट्रिक टन रसायन खाद का वितरण
प्रदेश में गेहूँ की बोनी 40 लाख हेक्टेयर, चना 32.23 लाख हेक्टेयर, मसूर 6.40 लाख हेक्टेयर, सरसो 8.56 लाख हेक्टेयर रकबे में बोया जा चुका है। सागर, उज्जैन, रीवा, इंदौर, शहडोल, ग्वालियर संभाग में लक्ष्य से अधिक रबी की बोनी की गयी है।
किसानों को उनकी मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध हो सके इसके लिये किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को अब तक 6.28 लाख मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है।
रबी सीजन में अब तक किसानों को यूरिया समेत 11.89 लाख मेट्रिक टन रसायन उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। आगामी जनवरी माह में किसानों को उनकी मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध हो सके इसके लिये जिलेवार प्लान तैयार कर उसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में किसानों को रबी सीजन में 7.61 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio