Pages


Top Stories

Thursday, December 31, 2009

रबी सीजन में किसानों को 6.74 लाख मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

 उर्वरक विक्रेताओं की  आकस्मिक रूप से जांच
प्रदेश में रबी सीजन में किसानों को रसायन उर्वरक में यूरिया मांग के अनुसार मिल सके इसके लिये किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
किसानों को अब तक 6.74 लाख मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है। राज्य में यूरिया की कालाबाज़ारी न हो सके इसके लिये जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं के यहां आकस्मिक रूप से जांच कर रहे हैं।
रबी सीजन में किसानों को यूरिया के अलावा डी.ए.पी. 3.34 लाख मेट्रिक टन, काम्पलेक्स 75 हजार मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट एक लाख 24 हजार मेट्रिक टन, पोटाश 27 हजार मेट्रिक टन वितरित किया गया है। किसानों को अब तक 12.40 लाख मेट्रिक टन रसायन उर्वरक उपलब्ध कराया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio