Pages


Top Stories

Thursday, December 31, 2009

धर्मपाल शोधपीठ के अंतर्गत दो फैलोशिप स्थापित

 संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में शोधपीठ की कार्यकारिणी की बैठक

स्वाधीनता संग्राम के आदर्शो तथा स्वराज के जीवन्त एवं बहुआयामी इतिहास अध्ययन और शोध के उद्देश्य से गठित धर्मपाल शोधपीठ द्वारा ढाई लाख रुपये और एक लाख रुपये की दो फैलोशिप स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में शोधपीठ की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी समिति ने 19वीं और 20वीं शताब्दी ईसवी के भारत के संक्षिप्त प्रामाणिक इतिहास की अध्ययन योजना प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही धर्मपालजी के अनुयाइयों और प्रशंसकों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यकारिणी समिति ने गांधीजी की इतिहास दृष्टि एवं हिन्द स्वराज विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित करने की मंजूरी दी। यह परिसंवाद धर्मपाल शोधपीठ और गांधी विद्या संस्थान वाराणसी के द्वारा संयुक्त रूप से वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। शोधपीठ की वेबसाईट बनाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में धर्मपाल शोधपीठ के निर्देशक श्री रामेश्वर मिश्र पंकज, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती आभा अस्थाना एवं संस्कृति संचालक श्री श्रीराम तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio