Pages


Top Stories

Saturday, January 2, 2010

भवनविहीन महाविद्यालयों में भवन निर्माण को प्राथमिकता

शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में लिए 
उच्च शिक्षा एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहां शासकीय गीतांजलि कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण पदक पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जा रहें हैं। 
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालीन शिक्षकों का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की जनभागीदारी समितियों द्वारा एकत्रित किये गये वित्तीय संसाधनों के बराबर राशि शासन की जनभागीदारी योजना के अंतर्गत प्राप्त हो सकती है। महाविद्यालय इस योजना का अधोसंरचना विकास के लिए अधिकतम उपयोग करें।
उच्च शिक्षा मंत्री ने गीतांजली महाविद्यालय की बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रबंधन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय को स्वाशासी दर्जा देने के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। श्री शर्मा ने महाविद्यालय के एम.सी.ए. के व्यख्यान कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने विधार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा गुद्टू भैया ने महाविद्यालय को स्वाशासी दर्जा देने की मांग की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखें। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नयनतारा पाठक ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने वर्ष 09-10 में विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुमारी तारिका देशमुख, शेरवती कश्यप, प्रियंका सिंह, सबीना बी, मीनाक्षी लालचंदानी, श्रीमती सबाना बेगम, असमा खान, रीना थारानी, नीती लखोटिया और शाकीरा को स्वर्ण पदक दिया गया। कुमारी अभिरूचि गौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा की ट्राफी, अर्चना गर्ग को सास्कृतिक गतिविधियों में प्रोत्साहन पुरस्कार और अस्मा अली खान को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्याकर्त्ता का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में गीतांजली महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्यगण अनिल मिश्रा, धर्मेन्द्र पंडित, नूतन नागर, विष्णु राठौर, प्रदीप केसरवानी, म.प्र.बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सोमेश दयाल शर्मा और भेल कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता भी उपस्थित थे।

Read Full Text......

Monday, December 21, 2009

शिक्षा रोजगारोन्मुखी होने के साथ रोचक भी हो : राज्यपाल श्री ठाकुर

अच्छी शिक्षा से सर्वगुण सम्पन्न पीढ़ी का निर्माण होता ह
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां श्री भवन्स भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह किलकारी-2009 में शिक्षकों से कहा कि अच्छी शिक्षा से सर्वगुण सम्पन्न पीढ़ी का निर्माण होता है। इसलिये स्कूलों के प्रबंधन और शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों में प्रारंभिक शिक्षा से ही ऐसे विषयों को समावेशित किया जाये जिससे बच्चों को अपने देश, इतिहास और संस्कृति का समुचित ज्ञान मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा रोजागारोन्मुखी होने के साथ-साथ रोचक भी होना चाहिए।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने स्कूली बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन का अध्ययन करने की सलाह देते हुये कहा कि मानवता, आध्यात्म, दर्शन और जीवन के सभी प्रश्नों के सही-सही उत्तर इसी अध्ययन से मिलेंगे। श्री ठाकुर ने बच्चों से कहा कि मन से पढ़ाई करने से कामयाबी सुनिश्चित होती है। राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा कि वे सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को अपना आदर्श बनाये। उन्होंने शिक्षकों को तपस्वी निरूपित करते हुये नई पीढ़ी को सँवारने का आग्रह किया।
वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुये केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उपाध्यक्ष जस्टिस मनोरंजन मोहंती ने छात्र-छात्राओं को सफल जीवन के लिये मार्गदर्शन दिया। स्कूल की संचालक श्रीमती रीता राऊत ने राज्यपाल का स्वागत करते हुये स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती राऊत ने बताया कि हमारे लिये प्रत्येक विद्यार्थी विशेष है और इसी के अनुरूप सबके शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में हंसते-हंसते मिलजुल कर लक्ष्यों को प्राप्त करने की शुभकामना दीं। श्री ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिये उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विश्व शांति पर केन्द्रित था।
राज्यपाल ने स्कूल के वर्ष 2010 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। स्कूल संचालक श्रीमती रीता राऊत ने राज्यपाल श्री ठाकुर एवं जस्टिस श्री मोहंती को स्मृति चिन्ह भेंट किये। जस्टिस मोहंती ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्टॉफ के लिये गांधी दर्शन पर आधारित पुस्तकें भेंट की।

Read Full Text......

Thursday, November 19, 2009

आयुर्वेद शिक्षा एवं चिकित्सा को प्रदेश में सशक्त बनाया जायेगा

आयुष मंत्री  की भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष  के साथ बैठक
मध्यप्रदेश में आयुर्वेद महाविद्यालयों एवं आयुर्वेद चिकित्सा को सशक्त और लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी और इसके लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाएगा। 
लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने उपरोक्त जानकारी भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा के साथ आज विधानसभा में हुई एक बैठक में दी। 
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा शिक्षा श्रीमती विजया श्रीवास्तव, अपर सचिव श्री डी.डी. अग्रवाल आयुक्त आयुष श्रीमती मधु हांडा, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के सदस्य डा. प्रमोद जैन, डा. एस.डी गर्ग आदि उपस्थित थे।
आयुष मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं शिक्षण को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। भारतीय चिकित्सा परिषद के अनुसार प्रदेश के आयुर्वेद महाविद्यालयों में जो कमियां है उन्हें दूर करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाएगा तथा इसके क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा का आम लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है।
भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आयुर्वेद चिकित्सा को महत्व मिले। इसके लिए जरूरी है कि आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के लिए स्थापित संस्थान परिषद के निर्धारित मानदंडों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि परिषद मध्यप्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा को स्थापित करने में हरसंभव मदद देने को तैयार है।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio