Pages


Top Stories

Monday, April 5, 2010

वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा संभव नहीं

जंग से बचने की कोशिश में देश के हितों से समझौता न हो
जम्मू कश्मीर और असम के पूर्व राज्यपाल तथा भारत के पूर्व उप थल सेना प्रमुख ले. जनरल (रिटायर्ड) एस.के.सिन्हा ने कहा है कि भारत के समक्ष आज आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां उपस्थित हैं। इन चुनौतियों से तभी निपटा जा सकता है

Read Full Text......

Monday, December 21, 2009

शिक्षा रोजगारोन्मुखी होने के साथ रोचक भी हो : राज्यपाल श्री ठाकुर

अच्छी शिक्षा से सर्वगुण सम्पन्न पीढ़ी का निर्माण होता ह
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां श्री भवन्स भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह किलकारी-2009 में शिक्षकों से कहा कि अच्छी शिक्षा से सर्वगुण सम्पन्न पीढ़ी का निर्माण होता है। इसलिये स्कूलों के प्रबंधन और शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों में प्रारंभिक शिक्षा से ही ऐसे विषयों को समावेशित किया जाये जिससे बच्चों को अपने देश, इतिहास और संस्कृति का समुचित ज्ञान मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा रोजागारोन्मुखी होने के साथ-साथ रोचक भी होना चाहिए।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने स्कूली बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन का अध्ययन करने की सलाह देते हुये कहा कि मानवता, आध्यात्म, दर्शन और जीवन के सभी प्रश्नों के सही-सही उत्तर इसी अध्ययन से मिलेंगे। श्री ठाकुर ने बच्चों से कहा कि मन से पढ़ाई करने से कामयाबी सुनिश्चित होती है। राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा कि वे सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को अपना आदर्श बनाये। उन्होंने शिक्षकों को तपस्वी निरूपित करते हुये नई पीढ़ी को सँवारने का आग्रह किया।
वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुये केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उपाध्यक्ष जस्टिस मनोरंजन मोहंती ने छात्र-छात्राओं को सफल जीवन के लिये मार्गदर्शन दिया। स्कूल की संचालक श्रीमती रीता राऊत ने राज्यपाल का स्वागत करते हुये स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती राऊत ने बताया कि हमारे लिये प्रत्येक विद्यार्थी विशेष है और इसी के अनुरूप सबके शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में हंसते-हंसते मिलजुल कर लक्ष्यों को प्राप्त करने की शुभकामना दीं। श्री ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिये उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विश्व शांति पर केन्द्रित था।
राज्यपाल ने स्कूल के वर्ष 2010 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। स्कूल संचालक श्रीमती रीता राऊत ने राज्यपाल श्री ठाकुर एवं जस्टिस श्री मोहंती को स्मृति चिन्ह भेंट किये। जस्टिस मोहंती ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्टॉफ के लिये गांधी दर्शन पर आधारित पुस्तकें भेंट की।

Read Full Text......

Wednesday, October 28, 2009

रोजगारमूलक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता : राज्यपाल

इग्नू एवं आईसेक्ट के भागीदारी कार्यक्रम का शुभारम्भ
Bhopal:Tuesday, October 27, 2009:Updated 20:28IST राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां इग्नू एवं आईसेक्ट के मध्य भागीदारी कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि भारतवर्ष 70 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या वाला देश है। इसलिए यहां ऐसी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है जो रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सके और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में मदद कर सके।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को अर्जित करने के लिए परम्परागत शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नवीन तकनीकों का उपयोग भी सुनिश्चित करना होगा। इससे उम्र,क्षेत्र,धर्म तथा आर्थिक और सामाजिक भेदभाव के बिना देश के प्रत्येक भाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सकेगी।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक और सभी लोगों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था हेतु राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय इलैक्ट्रानिक्स एवं कम्प्यूटर टेक्नालाजी सोसायटी के बीच भागीदारी कार्यक्रम को अच्छी पहल निरूपित किया। राज्यपाल ने कहा कि सूचना एवं संचार तकनीकी पर आधारित शिक्षा व्यवस्था की अधो-संचरना विकसित करने की आवश्यकता है।
आईसेक्ट और इग्नू द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के बीच भागीदारी शुरू होने से उच्च शिक्षा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में अवश्य सफलता मिलेगी।
आईसेक्ट एवं इग्नू के भागीदारी कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने दोनों संस्थाओं को बधाई दी और कहा कि राज्य शासन इस कार्य में व्यावहारिक सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, मध्यप्रदेश इलैक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर वर्मा, इग्नू के कुलपति डा. राजशेखरन पिल्लई, आईसेक्ट के महानिदेशक श्री संतोष चौबे तथा आईसेक्ट के विभिन्न प्रदेशों के केन्द्र समन्वयक भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर आईसेक्ट के न्यूज बुलेटिन एवं पाठ्यक्रमों के नये स्वरूपों का लोकार्पण किया। आईसेक्ट द्वारा अतिथियों को संस्था के विभिन्न प्रकाशन और स्मृति चिंह भेंट किये गये।

Read Full Text......

Tuesday, October 27, 2009

विद्यार्थी देश के प्रति समर्पित रहें - राज्यपाल

विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Bhopal:Monday, October 26, 2009:Updated 18:12IST राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रामेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में आज उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं उपाधियों से सम्मानित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
उपाधि ग्रहण करने के बाद समाज के जिस क्षेत्र में भी कार्य करें, वहां सेवा, समर्पण और देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखकर कार्य करें। उन्होंने उच्च शिक्षा में गुणात्मक विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए विश्वविद्यालयों से कहा कि विषय विशेषज्ञों को तैयार करने पर ध्यान केन्द्रित करें। राज्यपाल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के “विक्रम न्यूज लेटर’’ का विमोचन भी किया।
दीक्षांत समारोह की विशेष अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश, समाज और परिवार के प्रति कृतज्ञ रहें। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.डी. मायी ने दीक्षांत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह में कुलपति डा. शिवपाल सिंह अहलावत ने विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित कीं।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio