Pages


Top Stories

Thursday, February 11, 2010

मण्डी परिसरों में अतिक्रमण को सख्ती से हटाय

 मण्डी सचिवों की बैठक में निर्देश
किसान कल्याण मंत्री डॉ. कुसमरिया ने मण्डी सचिवों से कहा है कि मण्डी प्रांगणों में अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाये। कृषि विकास मंत्री डॉ. कुसमरिया पिछले दिनों ग्वालियर में संभागस्तरीय बैठक में मण्डी सचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कृषि विकास मंत्री डॉ. कुसमरिया ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके इसके लिये राज्य शासन ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डियों में अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मण्डी सचिव यह सुनिश्चित करें कि इन सुविधाओं का लाभ किसानों को पूरा-पूरा मिल सके। डॉ. कुसमरिया ने मण्डी सचिवों से मण्डी प्रांगणों में इलेक्ट्रानिक तौल-काँटे, पांच रुपये थाली भोजन व्यवस्था एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

डॉ. कुसमरिया ने मण्डी सचिवों से मण्डी प्रांगणों में निर्माणाधीन कार्यों को भी समय-सीमा में पूरा किये जाने के निर्देश भी दिये।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio