Pages


Top Stories

Sunday, January 17, 2010

संगीत विश्वविद्यालय का कार्य क्षेत्र राष्ट्रीय बनेगा

संस्कृति मंत्री की अध्यक्षता में साधारण परिषद की बैठक सम्पन्न

संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां स्वराज भवन में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की साधारण परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि संगीत विश्वविद्यालय के वर्तमान कार्य क्षेत्र मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जाए।
इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिनियम में आवश्यक संधोधन की पहल की जाए। साधारण परिषद में विश्वविद्यालय के प्रस्तावित विषयों, पाठयक्रमों, संकायों, परीक्षा कार्यक्रमों, नये महाविद्यालय की सम्बद्धता, विश्वविद्यालय की डिग्री और डिप्लोमा के मान्यता सम्बंधी विषयों को अनुमोदित किया गया।

विश्वविद्यालय में संगीत, ललितकला, नृत्य, नाट्य, फिल्म, सामाजिक विज्ञान, कला एवं भाषा संकाय होंगे। सभी संकायों के अन्तर्गत एक वर्ष का साटिर्फिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम के साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम रहेंगे।

संगीत विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली के अन्तर्गत होगी। विश्वविद्यालय में गुरू शिष्य परम्परा प्रोत्साहित करने के लिए कला एवं संगीत के क्षेत्र के साधकों की सेवाएं गुरू के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा ली जाएगी।

बैठक में बताया गया कि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय संघ की सदस्यता प्रदान कर दी गई है। इससे विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में संगीत विश्वविद्यालय सम्मिलित हो सकेगा। बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम यू.जी.सी. के पाठ्यक्रमों के अनुरूप होने चाहिये ताकि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो सकें।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चितरंजन ज्योतिषी, सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय और साधारण परिषद के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Read Full Text......

Wednesday, January 6, 2010

15वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रदेश के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2010 का आयोजन दिनांक 3 से 4 जनवरी 2010 तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के पहले दिन 13 विधाओं में प्रदेश के सात संभागों के कलाकारों ने अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

आज 3 हॉलो में अलग-अलग विधाओं में प्रारंभ हुए युवा उत्सव का विवरण निम्नानुसार है :-
रवीन्द्र भवन
एकांकी नाटक :-
सर्वप्रथम ग्वालियर संभाग के कलाकारों द्वारा ''हमारी जात'', इन्दौर संभाग द्वारा ''मत्युंजय'', जबलपुर संभाग द्वारा ''दोसी कौन'', रीवा संभाग द्वारा ''नूरा आपा की लौरी'' सागर संभाग द्वारा ''स्वर्ग-नरक एक्सप्रेस'', भोपाल संभाग द्वारा ''वीर अभिमन्यू'', उज्जैन संभाग द्वारा ''अभिषेक'' पर अपनी नाटय प्रस्तुति दी गई।
लोकनृत्य :-
सर्वप्रथम भोपाल संभाग द्वारा ''बरेदी नृत्य, ग्वालियर संभाग द्वारा राई नृत्य, इन्दौर संभाग द्वारा आदिवासी लोक नृत्य, जबलपुर संभाग द्वारा राई नृत्य, रीवा संभाग द्वारा आदिवासी शैला नृत्य, सागर संभाग द्वारा बरेदी नृत्य एवं उज्जैन संभाग द्वारा मालवी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
गॉधी भवन
भरतनाट्यम :- भोपाल संभाग की एनी पारिख, जबलपुर संभाग की कु. मीनाक्षी एवं इन्दौर के आशीष पिल्लई द्वारा भरनाट्यम की प्रस्तुति दी गई।
कत्थक :- भोपाल संभाग की कु. रागेश्वरी सोनी, ग्वालियर की मोनीली श्रीवास्तव, जबलपुर संभाग की कु. गरिमा, इन्दौर संभाग की कु. प्राची पाण्डे, सागर संभाग की कु. विशाखा तिवारी एवं उज्जैन की कु. मेधा शर्मा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी।
कुचिपुडी :- भोपाल संभाग की कु. राशि दबे एवं जबलपुर संभाग की कु. आरती आम्रवंशी ने कुचिपुडी नृत्य की प्रस्तुति दी।
ओडिसी :- इन्दौर संभाग की कु. रिचा गिड़वानी एवं उज्जैन की सुषमा बिलोरे द्वारा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
शास्त्रीयगायन (हिन्दुस्तानी शैली) :- भोपाल की कु. संगीता गोस्वामी, ग्वालियर की सुलक्षणा तेलंग, जबलपुर के विवेक विश्वकर्मा, इन्दौर की अर्पिता वैशंपायन, रीवा की शिवांगी मिश्रा, सागर के अवधेश प्रताप सिंह एवं उज्जैन के गुलशन कुमार द्वारा शास्त्रीयगायन की प्रस्तुति दी गई।
संस्कृति भवन
हारमोनियम :- भोपाल के कृष्णपाल ठाकुर, जबलपुर के पवन तिवारी, इन्दौर के शैलेन्द्र राव, रीवा के राजेश वर्मा, एवं सागर के रामू विश्वकर्मा द्वारा हारमोनियम पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई।
तबला :- भोपाल के महेश हजारे, ग्वालियर के आकाश शर्मा, जबलपुर के शरद बाक्सर, इन्दौर के अजय राव, रीवा के घनश्याम सौधिया एवं सागर के शैलेन्द्र सिंह द्वारा तबला पर अपनी प्रस्तुति दी गइ।
मृदंगम :- भोपाल के रविशंकर द्विवेदी, ग्वालियर के सलीम कुरैशी, इन्दौर के सुमित आगले, रीवा के आशीष कुमार मिश्रा, सागर के सुन्दरम त्रिपाठी एवं उज्जैन के दिव्येश द्वारा मृदंगम पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गइ।
सितार :- ग्वालियर की कनक सोम अग्रवाल, इन्दौर के मनोज बावरा, रीवा के मनोज जायसवाल एवं उज्जैन की चेतना शर्मा द्वारा सितार पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गइ।
गिटार :- भोपाल के राहुल प्रधान, ग्वालियर के राहुल शिवहरे, जबलपुर के गौरव ठाकुर, इन्दौर के राम जाधव, रीवा के धमेन्द्र ताम्रकार एवं उज्जैन के सागर परमार द्वारा गिटार पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई।
बॉसुरी :- भोपाल के रामबाबू शर्मा, ग्वालियर के सुधीर तिवारी, जबलपुर के पवन तिवारी, इन्दौर के राम जाधव, रीवा के प्रकाश जायसवाल, सागर के जितेन्द्र बंसल एवं उज्जैन की उर्वशी परमार द्वारा बॉसुरी पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई।
कल दिनांक 4/1/2010 को गॉधी भवन परिसर में प्रातः 10.00 बजे लोक गीत एवं 12.00 बजे से वकृत्व कला की विधाऐं आयोजित की जावेंगी।
दो दिवसीय 15वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण सायं 4.00 बजे रवीन्द्र भवन में माननीय मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री तुकोजीराव पवार के मुख्य आतिथ्य में एवं अपर मुख्य सचिव खेल- श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल- श्री संजय चौधरी की उपस्थिती में किया जावेगा।

Read Full Text......

Sunday, January 3, 2010

आज से राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2010 का आयोजन भोपाल में

सात संभागों के 600 युवा कलाकार 18 विधाओं में प्रस्तुति देंगे
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2010 का आयोजन भोपाल में तीन से चार जनवरी, 2010 तक किया जा रहा है। इस उत्सव में प्रदेश के सात संभागों के करीब 600 महिला एवं पुरुष युवा कलाकार अपने-अपने संगतकारों के साथ 18 विधाओं में अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। युवा उत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन राजधानी के गांधी भवन, रवीन्द्र भवन तथा संस्कृति भवन में होगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान पर आने वाले कलाकार राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
इस बार का राष्ट्रीय युवा महोत्सव उड़ीसा के भुवनेश्वर में आठ से 12 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रथम राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर 12 से 16 जनवरी, 1995 तक किया गया था।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2010 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपाल के गांधी भवन में तीन जनवरी को कथक नृत्य प्रात: 9.30 बजे, भरतनाट्यम प्रात: 11 बजे, कुचिपुड़ी, ओडिसी तथा मणिपुरी नृत्य 12.30 बजे, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी दोपहर तीन बजे तथा शास्त्रीय गायन कर्नाटकीय की प्रस्तुति अपरान्ह चार बजे आयोजित किया गया है। रवीन्द्र भवन में तीन जनवरी को आयोजित कार्यक्रमों में नाटक प्रात: 10 बजे तथा लोकनृत्य प्रस्तुति का आयोजन सायं चार बजे होगा।
इसी प्रकार संस्कृति भवन में तीन जनवरी को ही हार्मोनियम प्रात: 9.30 बजे, तबला प्रात: 11 बजे, मृदंगम दोपहर 12.30 बजे, सितार दोपहर एक बजे, गिटार एवं वीणा दोपहर तीन बजे तथा बांसुरी वादन की प्रस्तुति का आयोजन सायं पांच बजे किया जायेगा। गांधी भवन में चार जनवरी, 2010 को आयोजित कार्यक्रमों में लोकगीत प्रात: 10 बजे, वक्तृत्वकला का प्रस्तुति का दोपहर 12 बजे होगी।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio