राज्यमंत्री श्री खटीक द्वारा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण राज्यमंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने आज यहां विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर विभाग की विभिन्न इकाईयों ने वर्ष 2009-10 की उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया।
राज्यमंत्री श्री खटीक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2010-11 के लिये विभागों को तीन महीने का बजट उपलब्ध हुआ है। इसलिये यह प्रयास किये जाये कि इस धनराशि का पूरा उपयोग कर संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूरा कर लिया जाये। इसी तरह उन्होंने विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न पदों की पूर्ति के लिये पदोन्नति और व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिये कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
इसके लिये उन्होंने अधिकतम दो माह की समय-सीमा में कार्य सुनिश्चित करने को कहा। श्री खटीक ने इस मौके पर विभागीय अधिकारियों को आदिवासी क्षेत्रों में सघन दौरे कर योजनाओं का निरीक्षण करने और केन्द्र से सहायता वाली योजनाओं के प्रस्ताव एक माह में तैयार कर भेजने के निर्देश भी दिये। इस बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. देवराज बिरदी, आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय बंदोपाध्याय और अपर आयुक्त श्री आर.एस. खरे के साथ ही विभिन्न इकाईयों के अधिकारी मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment