आदिम जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा
आदिम जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण के लिये कटिबद्ध है। इन वर्गों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये हरसंभव मदद दी जायेगी।
कुँवर विजय शाह रविवार को खण्डवा जिले के हरसूद में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग की 57 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर रहे थे। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की खण्डवा इकाई ने महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया है।आदिम जाति कल्याण मंत्री कुँवर शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के अधिक से अधिक स्वसहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार के व्यापक अवसर दिये जा सकते हैं। इंदौर के ट्रेनिंग एवं डिजाईन सेंटर द्वारा नए ट्रेंड के वस्त्रों के सिलाई के प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को 50 प्रतिशत अनुदान पर सिलाई मशीनें दी गई हैं।
इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment