Pages


Top Stories

Tuesday, March 16, 2010

मप्र में 36 तहसीलें सूखा प्रभावित

राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के निर्देश  जारी
राज्य शासन ने निर्धारित मापदण्डों के आधार पर प्रदेश की 36 तहसीलों को सूखा प्रभावित माना है। सर्व साधारण की जानकारी के लिये राजस्व विभाग द्वारा इस संबंध में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रमुख सचिव राजस्व श्री मदनमोहन उपाध्याय द्वारा इस संबंध में आगामी राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं।सर्वाधिक प्रभावित जिलों में खरगोन, मंदसौर और धार जिले हैं जिनकी क्रमश: आठ-आठ और सात तहसीलों को राज्य शासन द्वारा सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा और होशंगाबाद जिलों की एक-एक तहसील, नीमच जिले की तीन तहसीलें, सिवनी जिले की चार तहसीलें और उज्जैन जिले की दो तहसीलें सूखा प्रभावित मानी गयी हैं।

खरगोन जिले की झिरन्या, बड़वाहा, कसरावद, खरगोन, गोगावां, सेगांव, भगवानपुरा, भीकनगांव तहसीलें सूखा प्रभावित हैं। इसी तरह मंदसौर जिले की भानपुरा, मल्हारगढ़, मंदसौर, दलोदा, सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ, शामगढ़, धार जिले की गंधवानी, धार, बदनावर, सरदारपुर, कुक्षी, डही, धरमपुरी, सिवनी जिले की कुरई, केवलारी, लखनादौन, घनसौर, नीमच जिले की जावद, सिंगोली, मनासा और उज्जैन जिले की खाचरौद और नागदा तहसीलें सूखा प्रभावित घोषित कर दी गयी हैं।
जिला    प्रभावित तहसील

बैतूल    आठनेर

भोपाल    बैरसिया

छिन्दवाड़ा    छिन्दवाड़ा

धार    गंधवानी, धार, बदनावर, सरदारपुर, कुक्षी, डही, धरमपुरी

होशंगाबाद    बाबई

खरगोन    झिरन्या, बड़वाहा, कसरावद, खरगोन, गोगावां, सेगांव, भगवानपुरा, भीकनगांव

मंदसौर    भानपुरा, मल्हारगढ़, मंदसौर, दलोदा, सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ, शामगढ़

नीमच    जावद, सिंगोली, मनासा

सिवनी    कुरई, केवलारी, लखनादौन, घनसौर

उज्जैन    खाचरौद, नागदा

कुल    36 तहसीलें

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio