Pages


Top Stories

Wednesday, February 24, 2010

छापामार कार्यवाही की पाक्षिक समीक्षा हो - वन मंत्र

 वन अपराधों की रोकथाम के सिलसिले में
वन मंत्री श्री सरताज सिंह ने निर्देश दिये हैं कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिये विभिन्न स्तरों पर की जा रही छापामार कार्यवाही की समीक्षा हर 15 दिन में की जाये।
वन मंत्री ने कहा है कि प्रदेश एवं संभाग स्तर पर गठित उड़नदस्ता के माध्यम से छापामार कार्यवाही की जा रही है और इस संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। वन मण्डल स्तर से मुख्यालय को प्रतिदिन की कार्यवाही की जानकारी मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। प्राप्त जानकारी एवं शिकायतों की हर 15 दिन में मुख्यालय पर समीक्षा हो।

वन मंत्री ने कहा है कि पाक्षिक समीक्षा बैठक में उनके विशेष कर्त्तव्य अधिकारी भी उनकी ओर से उपस्थित होंगे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio