Pages


Top Stories

Wednesday, February 24, 2010

दीदी आज बरसाएंगी ममता

 संसद को मार गई महंगाई
 रेल बजट और रेल मंत्री के नाम को लेकर अखबारों ने आज कुछ दिलचस्प शीर्षक प्रकाशित किये हैं। नवभारत टाइम्स ने पूछा है-की कोरबे मोमता दीदी? दैनिक जागरण के अनुसार जनता पर ममता। राष्ट्रीय सहारा का कहना है कि दीदी आज बरसाएंगी ममता, लेकिन बिज़नेस भास्कर के अनुसार-ए.सी. यात्रा हो सकती है महंगी, मालभाड़ा भी बढ़ेगा और मेंटनेंस पर भी खर्च बढ़ सकता है। इकनॉमिक टाइम्स और नई दुनिया का मानना है कि दीदी एक्सप्रेस की दौड़ फिर बंगाल की ओर होगी यानी रेल बजट पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बनाया जाएगा।
 संसद सत्र का एक और दिन हंगामे की भेंट चढ़ा-जनसत्ता की सुर्खी है। बकौल दैनिक जागरण महंगाई पर सांसत में सरकार। हरि भूमि ने लिखा है-संसद को मार गई महंगाई।
 माओवादियों के संघर्षविराम के प्रस्ताव पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए राष्ट्रीय सहारा ने गृहमंत्री चिदम्बरम के हवाले से लिखा है कि नक्सलियों की कोई शर्त नहीं मानेगी सरकार। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है-कोई किन्तु-परन्तु और पूर्व शर्त पसंद नहीं। दैनिक जागरण की ख़ाबर है कि चिदम्बरम ने अपना फैक्स नम्बर दिया तो जवाब में नक्सलियों ने भी अपना मोबाइल नम्बर जारी किया है। हिंदुस्तान ने इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों के एक और शिविर पर माओवादी हमले की ख़ाबर दी है।
 बंगलूरू के कार्लटन टावर में लगी भीषण आग को भी कई अखबारों ने अहमियत दी है। अमर उजाला ने बर्निंग टावर शीर्षक से लिखा है-छह ज़िंदा जले, तीन ने लगाई मौत की छलांग। नई दुनिया के अनुसार बंगलूरू की आग से दिल्ली में बेचैनी।
 हिंदुस्तान की सुर्खी है-कहां छू मंतर हो गए सज्जन कुमार। नवभारत टाइम्स लिखता है-सी.बी.आई. को नहीं मिले सज्जन, मिली फटकार।
 भारत-पाक वार्ता के सिलसिले में दैनिक जागरण का कहना है कि पाकिस्तान, चीन को मध्यस्थ बनाना चाहता है। बकौल दैनिक भास्कर पाक ने फेंका चीनी पत्ता।
 मौसम के मिज़ाज पर हिंदुस्तान की टिप्पणी है कि होली पर हल्की सिहरन बनी रहेगी और चूंकि होली के निपटते ही इम्तेहानों का मौसम शुरू हो जाएगा इसलिए स्कूली बच्चों को रंग खेलते वक्त अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio