समिति के अध्यक्ष मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे
राज्य शासन ने यूनिक पहचान प्राधिकरण परियोजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी तथा मार्गदर्शन के लिये मंत्रिमंडल की राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अधिकार प्राप्त समिति के अनुरूप ही राज्य स्तर पर कार्य करेगी। समिति के अध्यक्ष मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे। मंत्रिमंडल के सात सदस्यों को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
राज्यस्तरीय यूनिक पहिचान प्राधिकारण परियोजना के लिये गठित समिति में वित्त, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन व वाणिज्य कर मंत्री श्री राघवजी, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान टेक्नालॉजी, सार्वजनिक उपक्रम, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण व ग्रामोद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सामाजिक न्याय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुष चिकित्सा, शिक्षा, जन-शिकायत निवारण, जैव विविधता तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनूप मिश्रा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, श्रम मंत्री श्री जगन्नाथ सिंह तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं। यह समिति केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति के अनुरूप ही राज्य में अधिकार प्राप्त कर यूनिक पहिचान प्राधिकरण परियोजना का क्रियान्वयन एवं निगरानी तथा मार्गदर्शन का कार्य करेगी।
0 comments:
Post a Comment