वर्ष 2013 तक करीब 5186 मेगावॉट विद्युत क्षमता वृद्धि करने का लक्ष्य
ऊर्जा तथा खनिज साधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बिजली की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए विद्युत उत्पादन तथा स्थापित क्षमता बढ़ाने के सघन प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2013 तक करीब 5186 मेगावॉट विद्युत क्षमता वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा है कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा। साथ ही अन्य राज्यों को बिजली बेचने की स्थिति में आएगा। श्री शुक्ल आज सतना जिले के मैहर में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य है कि बिजली के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि खेती के लिये पर्याप्त एवं गांवों में 24 घंटे बिजली प्रदाय करना सबसे बड़ा लक्ष्य है। इन लक्ष्यों को अर्जित करके ही हम मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश के रूप में स्थापित कर सकते हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को बिजली उत्पादन की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिये त्वरित गति से कार्य कर रही है।

प्रदेश में नई ताप विद्युत परियोजनाओं की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यमान विद्युत इकाईयों के नवीनीकरण एवं आधुनीकरण के लिये भी एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। ऊर्जा राज्यमंत्री ने इस अवसर पर फीडर विभक्तिकरण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत ग्रामीण कृषि पम्प उपभोक्ताओं एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को अलग-अलग फीडरों से गुणवत्तापूर्ण एवं सतत विद्युत प्रदाय किये जाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत विद्युत प्रदाय की जाये। आज हम विद्युतीकरण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने जा रहे है। इसके लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे है, जिससे हम पूरे देश में विद्युतीकरण की दिशा मे आगे बढ सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में जहां साधन-संसाधन बढ़े हैं वही विद्युत की खपत भी बढ़ गई है। आज हमारी बहुत सी जरूरतें विद्युत से ही पूरी होती है। इसीलिये हमे विद्युत का दुरूपयोग नही करना चाहिये। इसके लिये विद्युत की बचत करना अनिवार्य है। बिजली की बचत करने के साथ ही जरूरतमंदो को भी बिजली मिल सकेगी।
इस अवसर पर जिले के सांसद गणेश सिंह, विधायक जुगुल किशोर बागरी, मोतीलाल तिवारी, जिला कलेक्टर सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हरि सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिले के सांसद गणेश सिंह, विधायक जुगुल किशोर बागरी, मोतीलाल तिवारी, जिला कलेक्टर सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हरि सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment