मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्कूल शिक्षा समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा विभाग में कैडर मैनेजमेंट के लिये बेहतर प्रयासों की आवश्यकता है। इसके साथ ही कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को राज्य प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के लिये आवश्यक औपचारिकता पूरी की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज राज्य मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केन्द्र और पाठ्य-पुस्तक निगम की योजनाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारी अधिक ध्यान दें। समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल के निर्माण के लिये पांच हजार रूपये प्रति विद्यार्थी देने की योजना के लिये आवश्यक कदम उठाये गये हैं।योजना के तहत देश के चयनित 10 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। समीक्षा बैठक में शाला भवनों के निर्माण, शिक्षण स्तर, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण एवं पदस्थापना, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण के संबंध में चर्चा हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत इस वर्ष 2222.82 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। यह राशि गत वर्ष की राशि से 379 करोड़ रूपये अधिक है। बैठक में बताया गया कि शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री की 226 घोषणाओं को पूरा कर लिया है। बैठक में कक्षा एक से आठ तक शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को गणवेश के लिये राशि प्रदान करने पर भी विचार किया गया। अभिभावक इस राशि से गणवेश की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे।
मध्यप्रदेश के बच्चों की श्रेष्ठता 94 प्रतिशत
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अक्षर एवं शब्द पढ़ने के संबंध में किये गये सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को देश के अन्य प्रांतों के विद्यार्थियों की तुलना में श्रेष्ठ पाया गया है। इस भाषा सर्वेक्षण में बच्चों का राष्ट्रीय प्रतिशत 65 और मध्यप्रदेश के बच्चों का प्रतिशत 94 है। इसी तरह कक्षा एक के स्तर के बच्चों का पाठ्य पढ़ने का राष्ट्रीय प्रतिशत 50 एवं मध्यप्रदेश के बच्चों का 82 है।
मध्यप्रदेश के बच्चों की श्रेष्ठता 94 प्रतिशत
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अक्षर एवं शब्द पढ़ने के संबंध में किये गये सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को देश के अन्य प्रांतों के विद्यार्थियों की तुलना में श्रेष्ठ पाया गया है। इस भाषा सर्वेक्षण में बच्चों का राष्ट्रीय प्रतिशत 65 और मध्यप्रदेश के बच्चों का प्रतिशत 94 है। इसी तरह कक्षा एक के स्तर के बच्चों का पाठ्य पढ़ने का राष्ट्रीय प्रतिशत 50 एवं मध्यप्रदेश के बच्चों का 82 है।
कक्षा दो के स्तर के पाठ्य पढ़ने के लिये राष्ट्रीय प्रतिशत 56 एवं मध्यप्रदेश का प्रतिशत 87 पाया गया। गणित में एक से नौ के अंकों की पहचान के परीक्षण में राष्ट्रीय प्रतिशत 63 और मध्यप्रदेश का प्रतिशत 91 पाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
बैठक में जानकारी दी गई कि शिक्षा के संबंधित मुद्दों पर नियमित समीक्षा एवं अद्यतन जानकारी के लिये विभाग द्वारा विकसित एजूकेशन पोर्टल को केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। समीक्षा बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव श्री राकेश बंसल, प्रमुख सचिव श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव, सचिव शिक्षा श्री मनोज झालानी एवं पाठ्यपुस्तक निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
0 comments:
Post a Comment