मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उद्योग विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की नयी उद्योग नीति हर हाल में अप्रैल 2010 से लागू करने के निर्देश वाणिज्य और उद्योग विभाग को दिये। श्री चौहान ने आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा के दौरान कामन एप्लीकेशन फार्म और लंबित आवेदनों की आनलाईन ट्रेकिंग में हो रहे विलंब को चिंतनीय बताते हुए उन्हें तत्काल लागू करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा के दौरान उद्योगों के क्षेत्र में निवेश संबंधी करारनामों की पूर्ति के लिये संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित की जाने समीक्षा समिति का आदेश भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने भोपाल-इंदौर, भोपाल-बीना, जबलपुर-कटनी-सतना-सिगरौली इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिये अनुभवी एवं प्रतिष्ठित कंसलटेंट का चयन तत्काल करने पर जोर दिया।
श्री चौहान ने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित पंचायतों और उनके द्वारा की गई अन्य घोषणाओं की पूर्ति के लिये आवश्यक राशि भी विभाग को उपलब्ध करवाने की सहमति दी। श्री चौहान ने विभाग में कैडर मैनेजमेंट, बजट प्रावधान और अब तक व्यय राशि की भी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग श्री सत्यप्रकाश ने बताया कि निवेशकों को विभिन्न विभागों से स्वीकृतियां लेने के स्थान पर एक कामन एप्लेकेशन फार्म तैयार करने का काम चल रहा है। इस व्यवस्था को आनलाईन भी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment