48 जिलों में विशेष अनुसूचित जाति कल्याण थाने स्थापित
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिये वर्ष 2009-10 में 6 जिलों अनूपपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, अशोकनगर, बुरहानपुर एवं उमरिया में विशेष न्यायालय खोले गये हैं। इन जिलों में खोले गये विशेष न्यायालयों को मिलाकर प्रदेश में 49 जिलों में विशेष न्यायालय स्थापित हो गये हैं।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के प्रकरण दर्ज कराने के लिये 48 जिलों में विशेष अनुसूचित जाति कल्याण थाने स्थापित किये गये हैं। इन थानों में पीड़ित व्यक्तियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष अक्टूबर 09 तक पीड़ित 2 हजार 252 हितग्राहियों को लगभग पौने पांच करोड़ रूपये से अधिक की राशि सहायता राशि के रूप में उपलब्ध करायी गयी है।
0 comments:
Post a Comment