चैम्पियनशिप में 12 यूरोपियन देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया
सिंगापुर में 9 से 13 जनवरी 2010 तक सम्पन्न हुई ''कॉमन वेल्थ चैम्पियनशिप 2010'' के 48 किलो ग्राम भार वर्ग में राज्य मार्शल आर्ट अकादमी की जूडो खिलाड़ी कु. प्रियंका दास ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।इस चैम्पियनशिप में 12 यूरोपियन देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 23 सदस्यीय (सीनियर एवं जूनियर वर्ग सहित) भारतीय टीम में अकादमी की कु. प्रियंका दास ने चयनित होकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
कॉमन वेल्थ चैम्पियनशिप 2010 के -48 किलो ग्राम भार वर्ग में कु. प्रियंका दास ने न्यूजीलैंड एवं आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मात्र 1 अंको के अंतर से कु. प्रियंका दास मॉरीशस की खिलाड़ी से पराजित हुई एवं रजत पदक अर्जित किया। कु. दास कॉमन वेल्थ चैम्पियनशिप 2010 के लिए 23 दिसम्बर 2009 से 8 जनवरी 2010 तक हैदराबाद में आयोजित हुए भारतीय जूडो टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणरत थी।
यहॉ उल्लेखनीय है कि कु. प्रियंका दास ने हॉल ही में सम्पन्न हुई जूनियर एशियन चैम्पियनशिप, लैबनान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 कॉस्य पदक अर्जित किया है तथा वर्ष 2009 में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप 2009 के -52 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया था।

संचालक खेल- श्री संजय चौधरी ने कु. प्रियंका दास के पदक अर्जित करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कु. प्रियंका उभरती हुई खिलाड़ी हैं तथा हमें आशा है कि आगे आने वाले समय में भी ये इसी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
कु. प्रियंका दास के पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संयुक्त संचालक खेल डॉ0 विनोद प्रधान, प्रशासक राज्य खेल अकादमी श्री पी.एस. बुन्देला एवं अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती बिट्टू शर्मा ने बधाई दी।

0 comments:
Post a Comment