Pages


Top Stories

Thursday, December 17, 2009

प्रदेश में लक्ष्य के अनुरूप कृषि यंत्रों का वितरण हो

 किसानों को 38 हजार से अधिक कृषि यंत्रों का वितरण
प्रदेश में प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर हस्त एवं बैलचलित, शक्तिचलित कृषि यंत्रों के साथ-साथ ट्रेक्टर एवं पावर टिलर का वितरण किया जा रहा है।
प्रमुख सचिव किसान कल्याण श्री इन्द्रनीलशंकर दाणी ने मंत्रालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में कृषि अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष लक्ष्य के अनुरूप कृषि यंत्रों का वितरण हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने ऐसे जिलों के कृषि अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिये कहा जहां कृषि यंत्रों का वितरण का प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम है।
प्रदेश में इस वर्ष अब तक 38 हजार 345 हस्तचलित एवं बैलचलित कृषि यंत्रों का वितरण किया जा चुका है। किसानों को लोहे के हल, बक्खर, हैण्ड व्हील हो, हैण्ड हो, डोरा, दुफन, तिफन एवं सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल आदि यंत्रों का वितरण किया गया है।
इसके अलावा किसानों को एक हजार 310 ट्रैक्टर, पावर टिलर, शक्तिचलित तथा स्वचलित कृषि यंत्रों का वितरण किया गया है। प्रदेश के बड़े एवं मध्यम कृषकों को अनुदान पर 465 ट्रैक्टर एवं पावर टिलर का भी वितरण किया गया है। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में इस समय लगभग 2 लाख 71 हजार ट्रैक्टर कृषि कार्य में मदद कर रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि बड़वानी, अनूपपुर, सागर, देवास, गुना, दमोह, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन ऐसे जिले हैं जहां 100 प्रतिशत लक्ष्य से अधिक किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया है। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिये प्रमाणित बीज उत्पादन के लिये जिलेवार योजना बनाने के लिये कृषि अधिकारियों को कहा गया। बैठक में बीजोपचार के लिये एजेंसियों का निर्धारण किये जाने पर भी चर्चा की गई।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio