नरसिंहपुर को आदर्श जिला बनाने का भरोसा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जोर इस बात पर है कि अपना स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए अब यहाँ के सभी नागरिक अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन में पूरी ईमानदारी से जुट जाएं। उनका मानना था कि समाज के लिए उपयोगी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य जनसहभागिता से पूरे करने होंगे और इनके लिए सरकार पर निर्भरता में कमी लानी होगी। श्री चौहान आज करेली में लोगों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि लोग कम से कम एक रचनात्मक गतिविधि से अनिवार्य रूप से खुद को जोड़ लें। अलबत्ता करेली को सुन्दर शहर और नरसिंहपुर को आदर्श जिला बनाए जाने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया। श्री चौहान ने कहा कि रेल्वे से तकनीकी स्वीकृति मिल जाने पर प्रदेश सरकार करेली के रेल्वे अंडर ब्रिज के लिए आवश्यक पूरा पैसा मुहैया करायेगी। उन्होंने करेली में स्टेडियम निर्माण के लिए 50 लाख रूपये और रैन बसेरा भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि करेली में पार्क निर्माण, फायर बिग्रेड की व्यवस्था, धमनी नदी में जल प्रवाह व घाट निर्माण, एस.डी.एम. कोर्ट स्थापना, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की पदस्थापना और करेली में रसोई गैस संबंधी दिक्कतें दूर करने का परीक्षण करा कर इन कार्यों को अंजाम देने का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया। उन्होंने करेली में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान लागू करने के लिए आश्वस्त किया।
उन्होंने भावी युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने पर जोर देते हुए नशे के धंधे से जुड़े व्यापारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि नशे के व्यवसायियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाये। श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों को भी नसीहत दी कि वे पूरी ईमानदारी एवं प्रामाणिकता से जनता की सेवा में जुट जायें।
इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री और नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन और पूर्व सांसद श्री रामपाल सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment