Pages


Top Stories

Wednesday, December 23, 2009

म.प्र. उपभोक्ता संरक्षण परिषद पुनर्गठित

राज्य मंत्री श्री जैन होंगे अध्यक्ष, 31 सदस्य शामिल
प्रदेश में उपभोक्ता संरक्षण की नई रणनीति तैयार हो रही है। इसे प्रभावी आंदोलन की शक्ल देने के लिए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश उपभोक्ता संरक्षण परिषद का नए सिरे से गठन किया है। इस सिलसिले में जारी अधिसूचना के मुताबिक खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री श्री पारसचंद्र जैन को पुनर्गठित परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। कुल 31 सदस्य इसमें शामिल किए गए हैं। पुनर्गठित उपभोक्ता संरक्षण समिति का कार्यकाल तीन वर्ष तय किया गया है।
पुनर्गठित मध्यप्रदेश उपभोक्ता संरक्षण परिषद के नौ शासकीय सदस्यों में प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति, प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम, नियंत्रक नापतौल, संचालक खाद्य आपूर्ति, आयुक्त-पंजीयक सहकारी संस्थाएं, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, राज्य स्तरीय समन्वयक भारतीय तेल निगम और रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग शामिल रहेंगे।
इसी तरह अशासकीय सदस्यों में सर्वश्री सुदीप श्रीवास्तव पन्ना, हरीश मेवाफरोश लश्कर ग्वालियर, मोहन गिरी इंदौर, रीतेश सालुके इंदौर, प्रकाश डिकोष्ठा भोपाल, सतीश तिवारी अमरकंटक अनूपपुर, जयकांत अग्रवाल रीवा, महेन्द्र गदिया उज्जैन, मुकेश माहेश्वरी उज्जैन, श्रीमती संगीता तल्लेरा उज्जैन, शरद कसरेकर भोपाल, संतोष गोड़बोले जबलपुर, मनोहर शर्मा उज्जैन, राहुल दोंदे जबलपुर, हरीश बारी भोपाल, रमेश गुप्ता जबलपुर, श्यामसुंदर पलोड इंदौर, अलंकार वरिष्ठ गुना, अशोक कुमार अग्रवाल ग्वालियर, मोहन गौरे उज्जेन और राजेन्द्र नेगी भोपल शामिल किए गए हैं।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio