Pages


Top Stories

Friday, December 25, 2009

स्वाईन फ्लू के नियंत्रण की जिम्मेदारी संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों की

संभागीय आयुक्तों एवं जिलाध्यक्षों को भेजे गये परिपत्र
स्वाईन फ्लू की प्रभावी रोकथाम के लिये अब संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर को भी जिम्मेदारी दी गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा के निर्देश पर राज्य शासन ने आज सभी संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को एक परिपत्र भेजकर इस संबंध में सूचित किया।
संभागीय आयुक्तों एवं जिलाध्यक्षों को भेजे गये परिपत्र में कहा गया है कि स्वाईन फ्लू के रोकथाम, जाँच, निदान व उपचार की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा व मॉनीटरिंग करें एवं स्वाईन फ्लू के नियंत्रण में सहयोग दें।
परिपत्र में बताया गया है कि सभी मेडिकल अस्पतालों, जिला अस्पतालों को स्वाईन फ्लू के इलाज के लिये चिन्हित किया गया है। स्वाईन फ्लू रोग के नियंत्रण के लिये जो व्यवस्थाएं की गई हैं उसी निरंतर समीक्षा कर उसमें कमियों को दूर करने के साथ ही राज्य स्तर पर जो सहयोग की आवश्यकता हो उसकी जानकारी सर्वोच्च प्राथमिकता पर दें।
स्वाईन फ्लू को लेकर आज नियमित होने वाली स्वास्थ्य विभाग की वीडियो क्रान्फ्रेंसिग में सभी जिला कलेक्टरों को शासन उपरोक्त मंशा से अवगत कराते हुये स्वाईन फ्लू को लेकर किये जाने वाले बचाव नियंत्रण की भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिग में कहा कि लोगों में स्वाईन फ्लू से बचाव और सावधान रहने की जागरूकता पैदा करें ताकि इस रोग को जड़ से ही समाप्त किया जा सके।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio