Pages


Top Stories

Friday, December 25, 2009

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा क्रिसमस पर बधाई

चौहान ने  कहा  प्रभु यीशु की  शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु की भाईचारे, सद्भाव, एकता और सेवा की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। 
श्री चौहान ने कहा कि महापुरूष और पथप्रदर्शक चाहे वे किसी भी समुदाय और धर्म के हों, अंतत: उनकी शिक्षाएं और आदर्श सम्पूर्ण मानवता की सेवा को ही समर्पित होती है। प्रभु यीशु भी उन्हीं में से एक है। श्री चौहान ने क्रिसमस पर समस्त ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio