विभिन्न राज्यों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे ह
भोपाल में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल रंग समारोह की शुरूआत हुई। राष्ट्रीय बाल रंग समारोह में विभिन्न राज्यों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रीय बाल रंग समारोह में आज साहित्यिक प्रतियोगिताएं एवं नि:शक्त एवं मदरसा के बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को लगभग 6 हजार बच्चों ने देखा। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानोपयोगी जानकारी हासिल की।समारोह में देवास के छात्र-छात्राओं ने जल रांगोली, होशंगाबाद के छात्र-छात्राओं ने सूर्य-चंद्रगहण व तारामंडल बनाया। राजगढ़ के झिरी संस्कृत ग्राम के सौ छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर अनेक अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। समारोह के अंतिम दिन 20 दिसम्बर को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम होंगे।
0 comments:
Post a Comment