Pages


Top Stories

Saturday, December 19, 2009

बेमौसम की वजह से फसलों में इल्ली के प्रकोप की ज्यादा संभावना बनी

फसलों में कीट नियंत्रण की समसामायिक सलाह
प्रदेश में पिछले दो दिनों में लगातार बारिश होने से मौसम में नमी आई है। इस नमी की वजह से फसलों में इल्ली के प्रकोप की ज्यादा संभावना बनी है। कीट नियंत्रण के संबंध में भोपाल के गंगोत्री भवन में संचालित किसान कॉल सेंटर के जरिए किसानों को सलाह दी जा रही है।किसान कॉल सेंटर के प्रभारी श्री सुरेश मोटवानी ने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों में गेहूँ में ज्यादा पीलेपन एवं फसलों में खरपतवार की समस्या देखने को मिली है। ऐसे में किसानों को खेतों में निदाई गुढ़ाई करके नियंत्रण करना चाहिए। किसानों को गेहूँ की फसल में यूरिया का छिड़काव भी लगातार करते रहना चाहिए। 
चने की फसल में बोवाई के बाद यूरिया के छिड़काव की जरूरत नहीं पड़ती है। श्री मोटवानी ने बताया कि किसान अपने खेत में जैविक विधि से कीट नियंत्रण कर सकते हैं। जिसके लिये नीम आधारित कीटनाशक एवं सेरोमन प्रपंच का उपयोग किसान भाई कर सकते हैं।
किसान अपनी समस्याओं के संबंध में कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 1800-233-4433 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कॉल सेंटर सातों दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। किसान कल्याण विभाग की मदद से किसान कॉल सेंटर इंडियन सोसायटी ऑफ एग्री बिजनेस प्रोफेशनल (आईसेप) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio