Pages


Top Stories

Monday, December 21, 2009

मध्यप्रदेश में अब तक 91.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोनी

 इस वर्ष 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोनी का अनुमान
मध्यप्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में बोनी का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। किसानों द्वारा अब तक 91.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी किये जाने की सूचना है। कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रदेश में गेहूँ की बोनी अब तक लगभग 38.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है। प्रदेश में रबी की अन्य फसलों में चना 31.88 लाख हेक्टेयर, मसूर 6.39 लाख हेक्टेयर, सरसों 8.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया जा चुका है। प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में 84.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोनी किये जाने की संभावना व्यक्त की गई थी।
प्रदेश में अक्टूबर एवं नवंबर माह में अच्छी बारिश होने के कारण रबी के रकबे में वृद्धि हुई है। इस वजह से भी प्रदेश में फर्टिलाइजर की मांग बढ़ी है। प्रदेश में किसानों को अब तक 10.88 लाख मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसमें यूरिया 5.47 लाख मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 3.22 लाख मेट्रिक टन, काम्पलेक्स 72 हजार मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट एक लाख 15 हजार मेट्रिक टन एवं पोटाश 25 हजार मेट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है।
प्रदेश में किसानों को उनकी मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध हो सके इसके लिये जिलेवार दिसंबर एवं जनवरी माह का प्लान तैयार किया गया है। किसान कल्याण विभाग के अधिकारी केन्द्रीय रसायन मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क कर यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।
प्रदेश में लक्ष्य से अधिक रबी की बोनी उज्जैन, सागर, रीवा, इंदौर, शहडोल संभाग में की जा चुकी है। रबी सीजन में किसानों को 7.50 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio