Pages


Top Stories

Sunday, December 27, 2009

मप्र में इस वर्ष 3292 करोड़ रूपये के कृषि ऋण का वितरण

ऋण पिछले वर्ष के मुकाबले एक हजार 96 करोड़ रूपये अधिक
प्रदेश में इस वर्ष अब तक किसानों को कृषि कार्य के लिये सहकारी बैंको के माध्यम से अब तक 3 हजार 292 करोड़ 40 लाख रूपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। यह ऋण पिछले वर्ष के मुकाबले एक हजार 96 करोड़ रूपये अधिक है। यह जानकारी पिछले दिनों मंत्रालय में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रंजना चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी गयी।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष खरीफ सीजन में 2 हजार 484 करोड़ रूपये का कृषि ऋण किसानों को वितरित किया गया है। इस वर्ष रबी सीजन में अब तक किसानों को 653 करोड़ रूपये का कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। रबी सीजन में 1350 करोड़ रूपये का कृषि ऋण वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में कृषि ऋण की वसूली के संबंध में तैयार की गयी कार्ययोजना के संबंध में भी चर्चा की गयी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio