Pages


Top Stories

Thursday, December 24, 2009

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2010 के लिये ऐच्छिक अवकाश की सूची घोषित

वर्ष 2010 में 52 दिवसों को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल
राज्य शासन द्वारा वर्ष 2010 में 52 दिवसों को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है। प्रत्येक शासकीय सेवक को इनमें से उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छुट्टियां दी जा सकेंगी।इनमें नववर्ष 01 जनवरी, गुरु गोविन्द सिंह जी का जन्म दिवस 05 जनवरी, महर्षि गुरू गोकुल दास जी महाराज का जन्म उत्सव 06 जनवरी, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी, वसंत पंचमी 20 जनवरी, देवनारायण जयंती 21 जनवरी, नर्मदा जयंती 22 जनवरी, स्वामी रामचरण जी महाराज का जन्म दिवस 29 जनवरी, महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस 08 फरवरी, शबरी जयंती 24 फरवरी, भाईदूज 02 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 11 मार्च, वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस/निषादराज जयंती 20 मार्च, हाटकेश्वर जयंती 29 मार्च, 
वल्लभाचार्य जयंती 10 अप्रैल, विशु 15 अप्रैल, छत्रपति शिवाजी जयंती 15 मई, शंकराचार्य जयंती 18 मई, बिरसामुण्डा का शहीदी दिवस 09 जून, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 15 जून, बड़ा महादेव पूजन/वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून, कबीर जयंती/हजरत अली का जन्म दिवस 26 जून, रथयात्रा 13 जुलाई, शब-ए-बारात 30 जुलाई, 
दुर्गादास राठौर जयंती 13 अगस्त, नागपंचमी 14 अगस्त, पारसी नववर्ष दिवस 19 अगस्त, ओणम 23 अगस्त, जमात-उल-विदा 10 सितम्बर, गणेश चतुर्थी 11 सितम्बर, नवाखाई 14 सितम्बर, विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर, डोल ग्यारस/राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 22 सितम्बर, प्राणनाथ जयंती 6अक्टूबर, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या 07 अक्टूबर, अग्रसेन जयंती 08 अक्टूबर, दशहरा (महाअष्टमी) 15 अक्टूबर, दशहरा (महानवमी) 16 अक्टूबर, महाराज अजमोढ़देव जयंती/टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव 22 अक्टूबर, करवा चौथ पर्व 26 अक्टूबर, 
दीपावली (दक्षिण भारतीय) 04 नवम्बर, दीपावली का दूसरा दिन 06 नवम्बर, भगवान सहस्रबाहु जयंती 13 नवम्बर, बिरसामुण्डा जयंती 15 नवम्बर, नामदेव जयंती 17 नवम्बर, झलकारी जयंती 22 नवम्बर, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस/मदीर-ए-खुम 24 नवम्बर, योम-ए-अशुरा 16 दिसम्बर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसम्बर, दत्तात्रय जयंती 20 दिसम्बर और बालीनाथ जी बैरवा जयंती 31 दिसम्बर शामिल हैं।
वर्ष 2010 में रविवार को पड़ने के कारण आठ त्यौहार/जयंती आदि को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इनमें होली (होलिका दहन) 28 फरवरी, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अप्रैल, सेन जयंती 11 अप्रैल, परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया 16 मई, महेश जयंती 20 जून, गुरु पूर्णिमा 25 जुलाई, भाईदूज 07 नवम्बर और संत श्री जिन तरण तारण जयंती 12 दिसम्बर शामिल हैं।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio