Pages


Top Stories

Sunday, April 18, 2010

जलाभिषेक अभियान को जन आन्दोलन बनायें - श्री देवड़ा

 गुना जिले के ग्राम डुंगासरा में श्रमदान के साथ अभियान की हुई शुरूआत
परिवहन एवं जेल मंत्री और गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों का आव्हान किया कि जलसंवर्धन के लिये शासन द्वारा चलाये जा रहे जलाभिषेक अभियान से जुड़कर इसे जन आन्दोलन का रुप दें। श्री देवड़ा आज जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम डूंगासरा में
जिला स्तरीय जलाभिषेक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री के.एल.अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अतिथियों सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने नवीन तालाब निर्माण की शुरुआत करते हुये श्रमदान भी किया।

परिवहन मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में सभी वर्गो की चिन्ता करते हुये अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाये है। इसी क्रम में उन्होंने पानी को सहेजने वाला जलाभिषेक अभियान भी शुरु किया है। इस महायज्ञ में शासन के साथ प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिये मुख्यमंत्री स्वंय मध्य प्रदेश की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहाकि हम सब का यह दायित्व बनता है कि शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जल संवर्धन की संरचनाओं के निर्माण में एक जुट होकर कार्य करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राज्यमंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले 3 सालों में गुना जिले में जल संवर्धन के काफी अच्छे कार्य हुये हैं। जगह जगह तालाबों का निर्माण किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, और अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में सर्व श्री राधेश्याम पारीख, राधा बल्लभ किरार, भागचनद सौगानी, आलोक विजयवर्गीय, भूपेन्द्र रघुवंशी, अशोक शर्मा, लखन रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण जन और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय जलाभिषेक सम्मेलन में श्री देवड़ा ने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को जलसंवर्धन में सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। जलाभिषेेक अभियान में ग्रामीणों को जोड़ते हुये एक जल चेतना रैली गांव में निकाली गई। मंत्री श्री देवड़ा, राज्यमंत्री श्री अग्रवाल, विधायक श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुमेरसिंह गढ़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गैंती फावड़े उठाकर तालाब निर्माण में श्रमदान किया।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio