यात्री और मालयानों के सुगम संचालन के उद्देश्य से
मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड राज्यों के मध्य यात्री और मालयानों के सुगम संचालन के उद्देश्य से पारस्परिक परिवहन करार आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में निष्पादित हुआ। इस करार पर सचिव परिवहन विभाग म.प्र. शासन श्री अनिरूद्ध मुकर्जी और सचिव परिवहन विभाग उत्तराखण्ड श्री उमाकांत पवार ने हस्ताक्षर किये।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य के मध्य पहली बार परिवहन करार हुआ है। इससे पहले छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उ.प्र. राज्यों के साथ यात्री और मालयानों के सुगम आवागमन के लिये आपसी परिवहन करार संपन्न हो चुके हैं। मोटरयान अधिनियम 1988 के अन्तर्गत पड़ौसी राज्यों के मध्य आपसी परिवहन करार संबंधी प्रावधान है।
0 comments:
Post a Comment