चौथी राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप'
पटना (बिहार) में गत 10 से 14 नवम्बर तक आयोजित 'चौथी राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप'' में राज्य मार्शन अकादमी की आठ खिलाडियों ने मध्यप्रदेश की 13 सदस्यीय टीम में चयनित होते हुये भाग लिया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला मुक्केबाजों ने चार पदक जीते इसमें दो स्वर्ण तथा दो कॉस्य पदक हैं। चैम्पियनशिप से यूथ एशियन चैम्पियशिप के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में अकादमी की नम्रता का चयन 70 किलोग्राम भार वर्ग में किया गया है।
इस चैम्पियनशिप में देश की तीन सौ महिला मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। चैम्पियनशिप में श्री रोशन लाल मुख्य प्रशिक्षक राज्य मार्शल आर्ट अकादमी को टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया था।
चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम से खेलते हुए अकादमी की पवित्रा घोपे ने 42 किलो ग्राम भार वर्ग में फाइनल में हरियाणा की मुक्केबाज को 15-3 से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं अकादमी में नम्रता ने 70 किलो ग्राम भार वर्ग में दिल्ली की मुक्केबाज को 20-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। दूसरी ओर अकादमी की नम्रता संधू ने 50 किलो ग्राम भार वर्ग एवं खुशबू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में 1-1 कांस्य पदक अर्जित किया।

इस प्रकार चैम्पियनशिप में अकादमी की महिला मुक्केबाजों ने प्रदेश के लिए 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक अर्जित किए। चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश ने कुल 6 पदक (3 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक) अर्जित किए हैं।
चैम्पियनशिप में प्रदेश के लिए पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान एवं प्रशासक राज्य खेल अकादमी श्री पी.एस. बुन्देला ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई दी।

0 comments:
Post a Comment