Pages


Top Stories

Saturday, November 28, 2009

राज्यपाल श्री ठाकुर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ईदुज्जुहा की शुभकामनाएं

 पर्व बलिदान तथा समर्पण का प्रतीक
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने ईदुज्जुहा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  वहीँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईदुज्ज़हा पर्व को परस्पर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने का आव्हान किया है।

श्री ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईदुज्जुहा का पर्व बलिदान तथा समर्पित भाव से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने कहा है कि हमारे देश में आपसी प्रेम,भाईचारे और मेलजोल के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा रही है।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने ईदज्जुहा का त्यौहार परम्परानुसार सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आव्हान करते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने ईदुज्ज़ुहा पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। श्री चौहान ने कहा है कि यह पर्व बलिदान तथा समर्पण का प्रतीक है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio