श्री जोशी ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध हमेशा आग उगली
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने देश की वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभाष जोशी के असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा श्री जोशी अत्यंत सरल और सहज व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगीपूर्ण था लेकिन उनकी कलम उतनी ही प्रखर थी। वे राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ थे।उनकी लेखनी ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध हमेशा आग उगली। आज जब पत्रकारिता व्यवसायिक दौर से गुजर रही है वे नैतिकता के पक्षधर रहे। उनकी वाणी और व्यक्तित्व में मालवा की माटी की सुगंध आती थी।
वे अनाथक योद्ध थे जो अपनी लेखनी के माध्यम से बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। खेल, विशेष रूप से क्रिकेट के प्रति उनका अनुराग सर्वविदित है। उनका असमय निधन हो गया।
पत्रकारिता जगत में ही नहीं पूरे देश ने एक महाविभूति को खोया है। उनका निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति है। ये भावाभिव्यक्ति करते हुये श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अपर्ति की।
0 comments:
Post a Comment