हत्यारे को पकड़ने एक लाख रुपये ईनाम की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आतंकी हरकतों को सख्ती से कुचला जायेगा। जांबाज सिपाही श्री सीताराम यादव एवं श्री संजय पाल के वीरतापूर्वक बलिदान को हम सब नमन करते हैं। मुख्यमंत्री आज खंडवा में तीनों बहादुरों की अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने सिपाही स्व. श्री सीताराम यादव के परिजनों के लिये 10 लाख रुपये एवं स्व. श्री पारे एवं स्व. श्री पाल के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।खंडवा में इस घटना के हत्यारे की सूचना देने वाले और उसे गिरफ्तार करने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. राउत ने आज खंडवा में यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री आज नागचून हवाई पट्टी से सीधे हरिश्चन्द्र मुक्तिधाम पहुंचे और स्व. श्री रविशंकर पारे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। जांबाज सिपाही की अंत्येष्टि के पूर्व के कार्यक्रम में वे शामिल हुए। यहां स्व. श्री संजय पाल के पार्थिव शरीर पर उन्होंने पुष्प अर्पित किये। दोनों शोक संतप्त परिवारों को उन्होंने ढांढस बंधाया।

गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री विजयशाह, जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. राउत, अति. पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) श्री ऋषि शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सरबजीत सिंह, आई.जी. (एल.टी.एस.) श्री मैथिलीशरण गुप्त, ए.टी.एस. प्रमुख श्री पवन श्रीवास्तव, आई.जी. इंदौर श्री संजय राणा, डी.आई.जी. खरगौन श्री जी. जनार्दन, एस.पी. श्री योगेश देशमुख, अन्य पुलिस अधिकारी और तीन क्षेत्रीय विधायकों ने भी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि खंडवा में 28 नवम्बर शनिवार बकरीद के दिन एक अज्ञात आतंकी ने ए.टी.एस. के जवान श्री सीताराम यादव की हत्या कर दी थी। स्व. श्री सीताराम यादव की सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी भूमिका थी। हत्यारे को पकड़ने की कोशिश में बैंककर्मी श्री रविशंकर पारे एवं युवा वकील श्री संजय पाल भी मारे गये।

0 comments:
Post a Comment