Pages


Top Stories

Sunday, November 29, 2009

खण्डवा के तीनों वीरों को नम आँखों से अंतिम विदाई

तीनों शहीद के परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति
खण्डवा में किसी कायर कातिल की गोलियों से शहीद हुये जांबाज सिपाही श्री सीताराम यादव की अन्त्येष्ठि पूरे राजकीय सम्मान से की गयी। गोलीबारी की इस घटना में वीरगति को प्राप्त श्री संजय पाल एडवोकेट तथा बैंककर्मी श्री रविशंकर पारे का भी पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री विजय शाह, खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री एस.के.राउत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा हजारों नगरवासियों ने तीनों वीरों को नम आँखों से अंतिम विदायी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में आतंकी हरकतों को सख्ती से कुचला जायेगा। 
श्री चौहान ने सिपाही स्व. सीताराम यादव के परिजनों को दस लाख रूपये तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने स्व. श्री संजय पाल तथा स्व. श्री पारे के परिजनों को भी राज्य शासन से पाँच-पाँच लाख रूपये देने और इन दोनों के एक-एक परिजन को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति देने की घोषणा की।
तीनों शहीद के परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि खण्डवा हादसे में शहीद श्री सीताराम यादव, श्री संजय पाल और श्री रविशंकर पारे के एक-एक परिजन को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति दी जायेगी।
ख्यमंत्री आज खण्डवा पहुँचकर नागचून हवाई पट्टी से सीधे हरिशचन्द्र मुक्तिधाम पहुँचे। यहाँ वे स्व. रविशंकर पारे के अंतिम संस्कार में शामिल हए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुँचे। यहाँ उन्होंने जाबांज सिपाही श्री सीताराम यादव तथा श्री संजय पाल के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किये। दोनों शोक संतप्त परिवारों को उन्होंने ढांढस बंधाया। 
उन्होंने दोनों वीरों की अर्थी को कंधा भी दिया। शहीदों की इस अंतिम यात्रा में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, अतरसिंह तथा श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) श्री ऋषि शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सरबजीतसिंह, आई.जी. (ए.टी.एस.) श्री मैथिलशरण गुप्त, डी.आई.जी. (ए.टी.एस.) श्री पवन श्रीवास्तव, आई.जी. इंदौर श्री संजय राणा, डी.आई.जी. खरगोन श्री जी.जनार्दन, एस.पी. श्री योगेश देशमुख, अन्य पुलिस बल एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio