Pages


Top Stories

Thursday, November 26, 2009

रसायन उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश

प्रदेश में अब तक 75 लाख हेक्टेयर में बोनी
प्रदेश में रबी सीजन में बोनी का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रदेश में अब तक 75 लाख हेक्टेयर में बोनी किये जाने की खबर है। राज्य में किसानों को उनकी मांग के अनुसार मानक स्तर के रसायन उर्वरक मिल सके इसके लिये कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रंजना चौधरी ने समस्त कमिश्नर एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर इस कार्य में सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये हैं।प्रदेश में 25 सितम्बर से 25 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी स्तर पर गुण नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया गया। इस अवधि में अधिकारियों के दल ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर अनेक संस्थानों से खाद बीज के नमूने लेकर उनकी मानक की जाँच की। जिलों में एक सितम्बर से 19 नवम्बर तक की अवधि में किसानों को 3.76 मेट्रिक टन डी.ए.पी एवं 4.36 लाख मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में 92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी किये जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio