Pages


Top Stories

Saturday, November 28, 2009

जनजाति क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना

 जनजाति क्षेत्रों में विकास की खबर पहुँचाने के उद्देश्य से
मध्य प्रदेश के जनजाति क्षेत्रों में विकास की खबर पहुँचाने के उद्देश्य से सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। आदिम जाति कल्याण विभाग के वन्या प्रकाशन द्वारा इन रेडियो स्टेशन केन्द्रों का संचालन किया जाएगा।
इन रेडियो स्टेशन केन्द्रों की स्थापना का उद्देश्य प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं के बारे में व्यापक प्रसार करना तथा उनका दस्तावेजीकरण करना है। प्रस्तावित सामुदायिक रेडियो केन्द्र अति पिछड़ी जनजातियों बैगा बहुल चांड़ा जिला डिण्डोरी, सहरिया बहुल सेसईपुरा जिला श्योपुर, भारिया बहुल बिजौरी जिला छिन्दवाड़ा तथा अन्य जनजाति बहुल क्षेत्रों जैसे गोंड बहुल चिंचौली जिला बैतूल, कोरकू बहुल खालवा जिला खण्डवा, भील बहुल क्षेत्रों नालछा जिला धार, मेघनगर जिला झाबुआ, भाबरा जिला अलीराजपुर एवं उमरी जिला गुना में स्थापित किए जा रहे हैं।
यह रेडियो केन्द्र सामान्यत: जनजातियों बोलियों एवं हिन्दी के होंगे। इनके उद्घोषक परिचर्चाकार संबंधित क्षेत्रों की जनजातियों के लोग होंगे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio