11 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया
चंडीगढ़ के रेल्वे खेल मैदान में गत 15 से 17 नवम्बर तक आयोजित हुई 'चंडीगढ़ घुड़सवारी शो' में राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवारों ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस घुड़सवारी शो में अकादमी के प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में देश के 250 घुड़सवारों ने बालक एवं बालिका वर्ग में भागीदारी की थी।'चंडीगढ़ घुड़सवारी शो' राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुये राज्य घुड़सवारी अकादमी की चेतना वर्मा ने लेडिस हेक्स वर्ग में शानदार घुड़सवारी का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक तथा अकादमी के ही अर्जुन राठौर ने भी बालक वर्ग के 'पौल वेंडिग स्पर्धा' में स्वर्ण पदक अर्जित किया साथ ही अकादमी की देवजानी मोहंती ने प्रतियोगिता के 'हाई जम्प 6बार' में शानदार प्रदर्शन करते हुये चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवारों द्वारा 'चंडीगढ़ घुड़सवारी शो' में पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, खेल संचालक श्री संजय चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने अकादमी के घुड़सवारों द्वारा पदक अर्जित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

0 comments:
Post a Comment