Pages


Top Stories

Wednesday, November 25, 2009

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

 राष्ट्रीय पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका)
चैन्नई 21 से 24 नवम्बर तक आयोजित हुई “राष्ट्रीय पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) चैम्पियनशिप प्रथम समूह 2009’’ में मध्यप्रदेश की ताइक्वांडो, बास्केटबाल, कुश्ती, वैट लिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स की टीमों ने भाग लिया।

चैम्पियनशिप में प्रदेश की ताइक्वांडों, कुश्ती एवं वैट लिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 6 कांस्य पदकों सहित कुल 12 पदक दिलाकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
“राष्ट्रीय पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) चैम्पियनशिप प्रथम समूह’’ में प्रदेश की कुश्ती टीम के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक के साथ कुल 4 पदक अर्जित किए। वैट लिफ्टिंग की खिलाड़ी याशिक राय ने तमिलनाडु को पराजित कर 1 स्वर्ण पदक अर्जित किया। ताइक्वांडों टीम के खिलाड़ियों ने 2 रजत एवं 5 कांस्य कुल 7 पदक जीते। इस तरह पहली बार आयोजित हुई पायका की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश ने 12 पदक अर्जित किए। प्रदेश की टीमें कल चैन्नई से रवाना होकर 26 नवम्बर को भोपाल पहुंच रही है।
यहां ज्ञात हो कि हाल ही में “द्वितीय राज्यस्तरीय पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) प्रतियोगिता 2009’’ का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर में 17-18 नवम्बर, 09 तक किया गया था। जिसमें प्रदेश के 7 संभाग भोपाल, सागर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। इसी प्रकतियोगिता से “राष्ट्रीय पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) चैम्पियनशिप प्रथम समूह के लिए प्रदेश की ताइक्वांडों, बास्केटबाल, कुश्ती, वैट लिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स की टीमों का चयन किया गया था।
प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा पायका की चैम्पियनशिप में पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल श्री संजय चौधरी तथा संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त की।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio