35वी राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) 2009)
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 35वीं राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) के दूसरे दिन तैराकी में दिल्ली की रिचा मिश्रा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तैराकी की 100मी. बेक स्टोक में 01:12:44 सेकंड के साथ नया मीट रिकार्ड बनाया। रिचा मिश्रा ने आज 200मी. फ्री स्टाईल एवं 100मी. ब्रेस्ट स्टोक में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रकार कु. रिचा मिश्रा ने तैराकी की अब तक हुई 6 स्पर्धाओं में 6 स्वण्र्ा पदक प्राप्त करते हुए अपना चमत्कारिक प्रदर्शन जारी रखा।
इसी प्रकार टी.टी. नगर स्टेडियम में खेली जा रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गत वर्ष की विजेता तमिलनाडू ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 3-0 से पराजित कर पुन: टेबल टेनिस की टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। वहीं सेमीफाइनल में पराजित मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम
क्वाटर फाइनल
1। उत्तराखंड वि. वि. पंजाब 3-1
2. म.प्र. वि.वि. महाराष्ट्र 3-1
3. दिल्ली वि.वि. गुजरात 3-0
4. तमिलनाडू वि.वि. प. बंगाल 3-0
सेमीफाइनल
1. दिल्ली वि.वि. उत्तराखंड 3-1
2. तमिलनाडू वि.वि. म.प्र. 3-1
फाइनल
1. तमिलनाडू वि.वि. दिल्ली 3-0
टी.टी. नगर स्टेडियम खेले गए हेण्डबाल मुकाबले के परिणाम
1. म.प्र. वि.वि. त्रिपुरा 14-03
2. हरियाणा वि.वि. आंध्रप्रदेश 22-08
3. दिल्ली वि.वि. राजस्थान 26-02
4. केरल वि.वि. कर्नाटक 17-02
5. म.प्र. वि.वि. गुजरात 13-04
6. उत्तर प्रदेश वि.वि. आसाम 17-03
7. पंजाब वि.वि. तमिलनाडू 22-05
8. महाराष्ट्र वि.वि. उड़ीसा 20-05
9. दिल्ली वि.वि. आसाम 26-02
10. छत्तीसगढ़ वि.वि. आंध्रप्रदेश 18-07
11. चंडीगढ़ वि.वि. तमिलनाडू 22-08
12. गुजरात वि.वि. उड़ीसा 15-07
13. राजस्थान वि.वि. आसाम 11-07
14. छत्तीसगढ़ वि.वि. कर्नाटक 20-07
15. हरियाणा वि.वि. केरल 17-07
16. महाराष्ट्र वि.वि. त्रिपुरा 17-01
बास्केटबाल मुकाबले के परिणाम
1. महाराष्ट्र वि.वि. तमिलनाडू 61-32
2. दिल्ली वि.वि. बिहार 34-08
3. केरल वि.वि. आसाम 26-11
4. पंजाब वि.वि. म.प्र. 34-17
5. हरियाणा वि.वि. चंड़ीगढ़ 37-25
6. कर्नाटक वि.वि. उत्तराखंड 31-19
9. हिमाचल प्रदेश वि.वि. आंध्रप्रदेश 36-33
10. उत्तर प्रदेश वि.वि. उड़ीसा 32-17
11. छत्तीसगढ़ वि.वि. गुजरात 64-22
12. प. बंगाल वि.वि. राजस्थान 49-45
13. आसाम वि.वि. राजस्थान 30-25
14. म.प्र. वि.वि. केरल 34-12
15. दिल्ली वि.वि. हरियाणा 44-41
16. तमिलनाडू वि.वि. पं. बंगाल 37-20
17. कर्नाटक वि.वि. हिमाचल प्रदेश 40-07
आज प्रकाश तरण पुष्कर में खेली गई तैराकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिलीप सूयवंशी, विधायक श्री ब्रजेंद्र सिंह, श्री अरूणेश्वर सिंहदेव एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री मृगेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कल 23 अक्टूबर की प्रतियोगिताएं
कल शुक्रवार 23 अक्टूबर 2009 को 35वीं राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) के अर्न्तगत टी.टी. नगर स्टेडियम में बास्केटबाल, हैण्डबाल में नाक आउट मुकाबले खेले जायेंगें। टेबल टेनिस में व्यक्तिगत मुकाबले खेले जायेंगें। वहीं प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी में 200मी. ब्रेस्ट स्टोक, 200मी. इडीविजूअल मिडले एवं 4X100मी. फ्री स्टाइल रिले की हीटस प्रात: 8.30 बजे से होंगी एवं फाइनल सायं 4.30 बजे होंगें।
0 comments:
Post a Comment