लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संचालक
राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संचालक डॉ. योगीराज शर्मा को निलम्बित कर दिया है। शासन ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिये हैं।निलम्बन अवधि में डॉ. योगीराज शर्मा का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश, भोपाल रहेगा। निलम्बन के दौरान डॉ. शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. योगीराज शर्मा के विरुद्ध विभागीय जांच प्रचलित है। विभाग के वरिष्ठतम संचालक के पद पर इनकी पदस्थापना किये जाने से विभागीय जांच प्रभावित होना संभावित है। इसे दृष्टिगत रखते हुए शासन ने डॉ. योगीराज शर्मा को निलम्बित किया है।

0 comments:
Post a Comment