Pages


Top Stories

Thursday, February 11, 2010

उपराष्ट्रपति आज से म.प्र. के दौरे पर

आंगनवाड़ी और स्कूल का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा करेंग
उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी 11-12 फरवरी को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सलमा अंसारी भी रहेंगी।उपराष्ट्रपति 11 फरवरी को वायुसेना के विशेष विमान से पूर्वान्ह 11.15 बजे भोपाल विमानतल पर पधारेंगे। वे 11.30 बजे कार द्वारा भोजपुर के पास ग्राम बगरोदा जाएंगे। वे ग्राम में आंगनवाड़ी और स्कूल का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा करेंगे। डॉ. अंसारी गांव में जलग्रहण क्षेत्रों तथा बलराम तालों को भी देखेंगे।
डॉ. अंसारी अपरान्ह 1.15 बजे राजभवन रवाना होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे प्रशासन अकादमी में 'नरोन्हा स्मृति व्याख्यानमाला' में व्याख्यान देंगे। उप राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।
उप राष्ट्रपति 12 फरवरी को सुबह 10.15 बजे हेलीकाप्टर से इंदौर पहुंचेंगे। वे इंदौर से 10.50 बजे कार द्वारा माण्डू पहुंचेंगे।
डॉ. अंसारी माण्डू में दोपहर 1.10 बजे से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे 3.25 बजे 'रूपायन कला दीर्घा' का अवलोकन करेंगे। उप राष्ट्रपति अपरान्ह 4.35 बजे इंदौर लौट जाएंगे। वे शाम 6.10 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio