Pages


Top Stories

Wednesday, January 6, 2010

जिला शिक्षा अधिकारियों के समक्ष तैयार हुए शिक्षकों के वेतन बिल

मुख्यमंत्री के समय पर वेतन दिये जाने के निर्देशों का पालन करते हुए
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिक्षकों को समय पर वेतन दिये जाने के निर्देशों का पालन करते हुए आज जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने सामने अध्यापक संवर्ग एवं संविदा शिक्षकों के वेतन देयक तैयार कराये। शासन ने सभी डीईओ को उनके जिलों में कार्यरत अध्यापक संवर्ग एवं संविदा शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु आहरण संवितरण अधिकारियों को 5 जनवरी को अपने कार्यालय बुलाकर अपने सामने वेतन देयक तैयार करने के निर्देश दिये थे।
तैयार किये गये वेतन देयकों को आज ही कोषालय में लगवाने को कहा गया था। शासन ने अध्यापक संवर्ग एवं संविदा शिक्षकों को वेतन न मिलने की स्थिति में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारियों) को व्यक्तिश: उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio