Pages


Top Stories

Sunday, January 3, 2010

स्वाईन-फ्लू नियंत्रण के लिये गंभीर रहे स्वास्थ्य महकमा

प्रदेश में स्वाईन-फ्लू के कुल 23 रोगी उपचार के लिये भर्ती
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में स्वाईन-फ्लू रोग के समुचित नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग के अमले को लगातार सजग रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम मंत्रालय में प्रदेश में स्वाईन-फ्लू नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में यह रोग नियंत्रण में है लेकिन अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। सार्वजनिक स्वच्छता पर पूरा ध्यान रखते हुए पर्याप्त जांच उपकरणों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त श्री एस.आर. मोहंती ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में स्वाईन-फ्लू के कुल 23 रोगी उपचार के लिये भर्ती हैं। इनमें जबलपुर में 3, भोपाल में 6 और इंदौर में 14 रोगी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 
इन रोगियों को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर आवश्यक औषधियां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट आदि पर आवश्यक व्यवस्थाओं के अलावा 400 चिकित्सकों को रोग के उपचार का प्रशिक्षण दिया गया है। 
इंदौर में एम.वाय. अस्पताल सहित पांच अस्पतालों में स्वाईन-फ्लू के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष श्रीमती विजया श्रीवास्तव और स्वास्थ्य संचालक डॉ. अशोक शर्मा उपस्थित थे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio